PM Modi के Ayodhya Deepotsav में शामिल होने पर संत समाज ने जो कहा आपको सुनना चाहिए
ABP News Bureau | 23 Oct 2022 07:58 PM (IST)

पीएम नरेंद्र मोदी ने दावा किया कि आजादी के अमृतकाल में भगवान राम जैसी संकल्प शक्ति, देश को नई ऊंचाई पर ले जाएगी. भगवान राम ने अपने वचन में, अपने विचारों में, अपने शासन में, अपने प्रशासन में जिन मूल्यों को गढ़ा. वो सबका साथ-सबका विकास की प्रेरणा हैं और सबका विश्वास-सबका प्रयास का आधार हैं. साथ ही कहा कि आजादी के अमृतकाल में देश ने अपनी विरासत पर गर्व और गुलामी की मानसिकता से मुक्ति का आवाहन किया है. राम भगवान किसी को पीछे नहीं छोड़ते.