Imran Khan की मुश्किलें नहीं हो रहीं कम, अब एक बड़े मंत्री ने दिया इस्तीफे का इशारा
ABP News Bureau | 02 Apr 2022 10:26 AM (IST)
पाकिस्तान में सियासी उथल-पुथल जारी है. इमरान खान का पाकिस्तान के पीएम पद से हटना लगभग तय माना जा रहा है. रविवार यानी कल इमरान खान की सरकार गिर सकती है. इसके बावजूद इमरान इतीफा देने को तैयार नहीं हैं. इमरान ने आखरी गेंद तक पारी खेलने का मन बनाते हुए कहा कि 'ये बाजी पलट जाएगी.'