Manipur में बन रहा है सबसे ऊंचा रेलवे ब्रिज, मजबूत रेल नेटवर्क से सेना को होगा फायदा
ABP News Bureau | 29 Nov 2021 08:00 PM (IST)

देश के उत्तर पूर्वी राज्यों के विकास से देश की सुरक्षा भी सीधे तौर पर जुड़ी है.. क्योंकि आधुनिक जमाने की जंग में हथियारों के साथ साथ दुश्मन की सीमा से सटे इलाकों में इंफ्रास्ट्रक्चर का मजबूत होना भी बेहद जरूरी है.. चीन के खतरनाक मंसूबों से निपटने का सबसे बडा़ जवाब भी पूर्वोत्तर भारत में सड़क और रेल नेटवर्क का हिस्सा है.. भारत इस दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है.. और पूर्वोत्तर के राज्य की सभी राजधानियों को मेन लाइन से जोड़ा जा रहा है.. और इसी कड़ी में एक बड़ा प्रोजेक्ट है जिरिबाम से इम्फाल के बीच की रेल लाइन.. जिसे पूरा करने का टारगेट है दिसंबर 2023...