SRI LANKA की 'नकली चमक' कैसे पड़ी फीकी ?
ABP News Bureau | 05 Apr 2022 10:32 PM (IST)

श्रीलंका में इस वक्त अगर सरकार की आमदनी 100 रुपए हैं तो उसका खर्च 111 रुपए पहुंच चुका है, जिसमें 70 रुपए तो उसे सिर्फ उधार चुकाने में खर्च करने पड़ रहे हैं, और देश के दूसरे खर्च जैसे सैलरी, आयात जैसी जरूरी चीजो के लिए उसके पास सिर्फ 41 रुपए ही आते है.श्रीलंका की ये हालत एक सबक है कि सरकार की नीतियां कैसे किसी देश को तबाह कर सकती है