World Cup 2023 Final: कप्तान Rohit Sharma के Coach ने खुश होकर कही ये बड़ी बातें
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 16 Nov 2023 09:32 PM (IST)

विश्व कप में अपनी बेखौफ और निस्वार्थ बल्लेबाजी से प्रतिद्वंद्वी टीम के गेंदबाजों पर दबाव बना टीम को शानदार शुरुआत दिलाने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस वैश्विक खिताब से बस एक जीत दूर है. रोहित इस विश्व कप में कम से कम पांच बार शतक पूरा करने से चूक गये लेकिन उन्होंने अपने सकारात्मक रवैये से देश के करोड़ों क्रिकेट प्रशंसकों का दिल जीत लिया.