Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में दर्दनाक हादसा, लिफ्ट गिरने से महिला की मौत
ABP News Bureau | 04 Aug 2023 08:56 AM (IST)

दिल्ली (Delhi) से सटे ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में लिफ्ट गिरने से एक महिला की मौत हो गई है. महिला आठवें फ्लोर पर लिफ्ट से जा रही थी. पहले लिफ्ट की खराबी से लगभग 70 साल की महिला घायल हो गई, इसके बाद हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया. हॉस्पिटल में डाक्टरों ने महिला को मृत घोषित कर दिया. घटना सेक्टर 137 की पारस टिएरा सोसाएटी का है.