आंदोलनों के बाद भी किसानों की हालत क्यों नहीं सुधरती? क्या MSP कानून से फायदा होगा? | Special Report
ABP News Bureau | 19 Dec 2021 10:55 PM (IST)

दिल्ली की सीमाओं को घेर कर बैठे किसान घर लौट चुके हैं. सरकार को अपने तीनों कृषि कानून वापस लेने पड़े. जीत किसानों की हुई है. अब सवाल ये खड़ा होता है कि देश की दो तिहाई से ज्यादा वोटर ही किसान हैं तो सरकार उनकी मांगों को माने नहीं ऐसा तो हो नहीं सकता... फिर सवाल ये खड़ा होता है कि अक्सर आंदोलनों में जीत के बावजूद किसानों की हालत सुधरती क्यों नहीं?