Arvind Kejriwal ने क्यों की अपनी अंतरिम जमानत को 7 दिन बढ़ाने की मांग? देखिए ये रिपोर्ट
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 27 May 2024 11:31 PM (IST)
केजरीवाल को क्या कोई घातक बीमारी की आशंका है? और तीस हजारी कोर्ट में स्वाति मालीवाल क्यों फूट-फूटकर रोने लगी? आज केजरीवाल ने सुप्रीमकोर्ट में एक याचिका दायर की है। जिसमें उन्होंने अपनी अंतरिम जमानत सात दिन बढ़ाने की मांग की है। जैसा कि आप सब जानते हैं कि शराब घोटाले के आरोप में केजरीवाल को चुनाव प्रचार के लिए केवल 2 जून तक अंतरिम जमानत मिली थी। उसके बाद केजरीवाल को सरेंडर करना है। इस याचिका के पीछे दिए गए उस कारण का परीक्षण करेगा। जिसने सबको चिंता में डाल दिया है। क्या अरविंद केजरीवाल को कोई गंभीर बीमारी हो गई है?