परीक्षा पूरा कराने का वादा कब पूरा करेंगे TEJASHWI ?
ABP News Bureau | 02 Sep 2022 11:50 PM (IST)

तेजस्वी यादव ने 2020 के विधानसभा चुनाव के दौरान ये वादा किया था कि सत्ता में आने पर वो 10 लाख नौकरियां देंगे, अब तेजस्वी नीतीश कुमार की सरकार में डिप्टी सीएम बन चुके हैं । और उसके बाद से बिहार में लगातार छात्र प्रदर्शन हो रहे हैं, कभी नौकरी की मांग को लेकर तो कभी भर्ती परीक्षाओं को लेकर आज BTET अभ्यर्थी बिहार शिक्षक पात्रता परीक्षा की मांग को लेकर सड़कों पर उतरे । इन लोगों का कहना है कि 5 साल से राज्य में BTET की परीक्षा नहीं हुई है, विपक्ष में रहते हुए तेजस्वी यादव ने वादा किया था कि महागठबंधन की सरकार बनेगी तो ये परीक्षाएं करायी जाएंगी । अब ये छात्र तेजस्वी यादव पर वादाखिलाफी का आरोप लगा रहे हैं