PM Modi को जान से मारने की धमकी वाले Email में क्या-क्या लिखा है? जानिए
ABP News Bureau | 02 Apr 2022 12:36 PM (IST)
NIA की मुंबई शाखा को एक धमकी भरा ईमेल आया है.ईमेल भेजने वाले शख्स का दावा है कि उसने पीएम मोदी और भारत के लोगों को जान से मारने का पूरा प्लान तैयार कर लिया है.
इस धमकी भरे ईमेल में ये भी दावा किया है कि 20 किलो RDX के साथ 20 शहरों में धमाके का पूरा प्लान तैयार कर लिया है. इसके लिए 20 आतंकी भी तैयार हो चुके हैं.