NEET पेपर लीक मामले में अब तक क्या हुआ? Paper Leak Row | Breaking News | Tejashwi Yadav
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 24 Jun 2024 06:16 PM (IST)
NEET पेपर लीक का विवाद मोदी सरकार के गले की फांस बन गया है...सड़क से लेकर संसद तक विरोध के सुर सुनाई दे रहे हैं....24 लाख भविष्य पर सियासत जोरदार हो रही है...और एक्शन दिल्ली से बिहार, गुजरात से महाराष्ट्र तक दिखाई दे रहा है...आगे बढ़ने से पहले आप NEET विवाद का लेटेस्ट हिसाब-किताब जान लीजिए... NEET-UG मेडिकल प्रवेश परीक्षा को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक और याचिका दायर की गई है... इस याचिका में आरोप लगाया गया है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) के अधिकारी 2024 की राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (NEET) में ऑप्टिकल मार्क रिकॉग्निशन (OMR) शीट में हेराफेरी में शामिल थे.