बजट अच्छा लेकिन दिल्ली सरकार को Infrastructure पर अभी बहुत काम करने की जरूरत !
ABP News Bureau | 27 Mar 2022 05:21 PM (IST)

दिल्ली विधानसभा में आज दिल्ली के डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री मनीष सिसोदिया ने साल 2022- 2023 का बजट पेश किया. इस बार का बजट 75800 करोड़ रुपए का है. इसमे दिल्ली के बाज़ारो और उस से जुड़े रोज़गार के बजट बारे में ज़िक्र करते हुए मनीष सिसोदिया ने बताया कि दिल्ली शॉपिंग फेस्टिवल का आयोजन किया जायेगा जो कि 4 से 6 हफ्ते का फेस्टिवल होगा। दिल्ली में 3 मुख्य आकर्षण होंगे जो कि शॉपिंग, फूड, एंटरटेनमेंट रहेगा। जिससे 12 लाख लोगों के जीवन पर असर पड़ेगा.