PM Modi Meditation: पीएम मोदी की साधना पर विपक्ष क्या और क्यों सवाल उठा रहा ? | Detailed Report
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 31 May 2024 10:50 PM (IST)
मोदी की साधना वाली तस्वीरें पूरे देश में आज सबसे बड़ी चर्चा बनी हुई हैं। राजनेता हों या फिर आम लोग... मोदी के विरोधी हों या फिर मोदी के समर्थक हर कोई उनकी साधना की चर्चा कर रहा है। दरअसल गुरुवार शाम को मोदी तमिलनाडु के कन्याकुमारी पहुंचे जहां उन्होंने 45 घंटे की साधना शुरू की है। दूसरी तरफ मोदी के ध्यान के खिलाफ तमिलनाडु कांग्रेस हाईकोर्ट पहुंच गई है... और दिल्ली में चुनाव आयोग में शिकायत दी गई है। मोदी की साधना की टाइमिंग पर विरोधी सवाल उठा रहे हैं और बीजेपी विरोध को सनातन का अपमान बता रही है।