Arvind Kejriwal News: घोटालों का जंजाल..सवालों के घेरे में सीएम केजरीवाल! | ABP News | BJP | AAP
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 12 Jul 2024 07:50 PM (IST)
अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 25 जुलाई तक बढ़ने के बाद आप नेता संजय सिंह ने बीजेपी पर निशाना साधा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ' झूठे केस लगाकर सच को कब तक कैद में रखोगे मोदी जी पूरा देश आपकी तानाशाही को देख रहा है. ED कोर्ट हो या सुप्रीम कोर्ट सब मानते हैं. अरविंद केजरीवाल को ED ने झूठा फंसाया गया है. सुप्रीम कोर्ट का फैसला सत्य की जीत है. तानाशाही मुर्दाबाद. राउज एवेन्यू कोर्ट ने सीबीआई मामले में सीएम अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 25 जुलाई तक बढ़ा दी है. ED द्वारा दायर चार्जशीट के मामले में राउज ऐवन्यू कोर्ट में अगली सुनवाई 25 जुलाई को होगी.