Weather Update: उत्तर भारत में कई जगहों पर भारी बर्फबारी, ठंड से अभी नहीं मिलेगी राहत
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 30 Jan 2024 11:34 AM (IST)

हिमाचल प्रदेश की ऊंचाई वाले इलाकों को लंबे वक्त से अच्छी बर्फबारी का इंतजार है. मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की आशंका जाहिर की थी. प्रदेश के कुछ ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी भी हुई है.