Russia-Ukraine War: रूस ने यूक्रेन पर फिर किया मिसाइल हमला, 7 लोगों की मौत
ABP News Bureau | 12 Oct 2022 05:47 PM (IST)

रूस और यूक्रेन में एक बार फिर नए सिरे से जंग तेज हो गई है. बुधवार (12 अक्टूबर) को रूसी सेना ने यूक्रेन के अवदिवका (Avdiivka) में हमला किया. इस हमले में सात लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य जख्मी हो गए. अधिकारियों के मुताबिक, मिसाइल सेंट्रल मार्केट में जब गिरा, तब काफी लोग मौजूद थे.