Waqf Board Act: संसद में आज पेश नहीं होगा वक्फ बोर्ड एक्ट, सरकार के सूत्रों का दावा | ABP News |
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 05 Aug 2024 02:28 PM (IST)
ABP News: वक्फ संशोधन विधेयक को संसद के चालू सत्र के दौरान पेश जाने की खबर थी, लेकिन सरकार के सूत्रों से दावा किया जा रहा है कि आज संसद में वक्फ बोर्ड एक्ट पेश नहीं होगा ...इसमें मौजूदा कानून में 40 बदलाव शामिल हैं. सरकार की योजना यह सुनिश्चित करने की है कि विधेयक पेश होने के बाद लंबित न रहे. सबसे प्रमुख बदलाव ये होने वाला है कि बोर्ड द्वारा वक्फ संपत्ति के रूप में नामित करने से पहले भूमि को वेरिफाई करवाना जरूरी हो सकता है. अलग-अलग राज्य बोर्ड द्वारा जिन भूमि पर दावा किया है, उसका नए सिरे से वेरिफिकेशन करवाना होगा. इसके अलावा, संशोधनों से वक्फ बोर्डों में महिलाओं को शामिल करना अनिवार्य हो जाएगा.