Rajasthan Election : राजस्थान में कल होंगे मतदान, किसकी दावेदारी है सबसे भारी ?
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 24 Nov 2023 02:27 PM (IST)

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए जनसभाओं और रैलियों का दौर गुरुवार को थम गया. उम्मीदवार अब घर-घर जाकर ही मतदाताओं से अपील करेंगे. राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस और मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी में माना जा रहा है. कांग्रेस ने अपने चुनाव प्रचार अभियान को मुख्य रूप से मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार के कामों, उसकी योजनाओं और कार्यक्रमों पर केंद्रित किया. जहां कांग्रेस ने घोषणा पत्र में सात महत्वाकांक्षी योजनाओं की घोषणा की है, वहीं भाजपा राज्य में अपराध, तुष्टीकरण, भ्रष्टाचार और पेपर लीक जैसे मुद्दों को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रही है.