Nuh Clash: नूंह से उठी हिंसा की चिंगारी... गुरुग्राम में भी हालात हुए बेकाबू | ABP News
ABP News Bureau | 01 Aug 2023 09:29 AM (IST)

हरियाणा के नूंह जिले में भीड़ ने विश्व हिंदू परिषद (VHP) के जुलूस को रोकने की कोशिश कर कारों में आग लगा दी. इस दौरान होमगार्ड के दो जवानों की मौत हो गई और पुलिसकर्मियों समेत 15 लोग घायल हो गए. पुलिस अधिकारियों ने यह जानकारी दी. दिल्ली से सटे गुरुग्राम के सोहना में भी हिंसा भड़क गई है.