Rajasthan Election Results: मरुधरा की कहानी... क्या वापस लौटेंगी महारानी ?
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 05 Dec 2023 11:23 AM (IST)

राजस्थान की मालवीयनगर विधानसभा सीट से जीत का चौका लगाने वाले भारतीय जनता पार्टी के विधायक कालीचरण सराफ ने सूबे की सियासत को लेकर बड़ी जानकारी साझा की है. राजस्थान में अभी एक सवाल यक्ष प्रश्न बना हुआ है कि बीजेपी किसको मुख्यमंत्री बनाएगी. कालीचरण सराफ ने एबीपी न्यूज से बातचीत के दौरान इसी सवाल का सीधा जवाब तो नहीं दिया, लेकिन इशारों-इशारों में बहुत कुछ कह दिया. उन्होंने बताया कि चुनावी नतीजे सामने आने के बाद से अब तक लगभग 70 से ज्यादा बीजेपी विधायक पूर्व मुख्यमंत्री और कद्दावर नेता वसुंधरा राजे सिंधिया से मिल चुके हैं.