Rajasthan CM Face : JP Nadda से हुई वसुधंरा राजे की मुलाकात, आज हो जाएगा CM के नाम का खुलासा !
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 08 Dec 2023 09:02 AM (IST)

सीएम पद के लिए कोई एक नाम चुनने में सबसे ज्यादा चुनौती बीजेपी के लिए राजस्थान में है. यहां पूर्व सीएम वसुंधरा राजे खुलकर सामने हैं, जबकि बाकी दावेदार बैकफुट पर अपनी-अपनी दावेदारी दिखा रहे हैं. दो दिन पहले जिस तरह वसुंधरा राजे ने शक्ति प्रदर्शन किया था, उससे पार्टी की चिंता काफी हद तक बढ़ गई थी. हालांकि वसुंधरा राजे ने बगावत से साफ इंकार कर दिया था और दिल्ली में उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी नड्डा से मुलाकात की.