Vasant Vihar Accident: फुटपाथ पर सो रहे लोगों पर चढ़ी तेज रफ्तार Thar, 2 लोगों की मौत | Delhi News
ABP News Bureau | 09 Mar 2023 08:01 AM (IST)

दिल्ली के वसंत विहार के पास बड़ा हादसा हुआ है। तेज रफ्तार थार ने फुटपाथ पर सो रहे लोगों को कुचल दिया है। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है जबकि 5 बच्चों समेत 6लोग जख्मी हैं। चश्मदीदों के मुताबिक दो लोग गाड़ी में थे। गाड़ी से शराब की बोतलें बरामद हुई हैं जिससे उनके नशे में होने का शक हो रहा है। पुलिस पर आरोपियों को बचाने का भी आरोप लग रहा है।