Varanasi: प्राण प्रतिष्ठा को लेकर काशी में उत्साह.. शीतला घाट पर रामभजन पर झूमे श्रद्धालु
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 18 Jan 2024 10:08 PM (IST)

अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन को लेकर काशी में भी जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है... इसी कड़ी में शीतलहर और कड़ाके की ठंड के बीच वाराणसी के विश्व प्रसिद्ध और प्राचीन शीतला घाट पर लोकप्रिय गायक अमलेश शुक्ला और उनकी टीम ने भगवान राम के लिए गीत गाया... इसके अलावा मान्यताओं के तौर पर भगवान राम के पुनर्जन्म के अवसर को लेकर भी अमलेश शुक्ला और उनकी टीम ने सोहर गाकर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा आयोजन के अवसर के लिए लोगों को शुभकामनाएं दी...