Vaishno Devi भवन में घायल हुए लोगों का हाल जानने पहुंचे Jitendra Singh
ABP News Bureau | 01 Jan 2022 01:22 PM (IST)

वैष्णो देवी परिसर में आज तड़के भगदड़ में बारह लोगों की जान चली गई, इस हादसे में पंद्रह लोग जख्मी हो गए जिनमें से चार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। थोड़ी देर पहले पीएमओ में राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह कटरा के नारायणा अस्पताल में पहुंचे और घायलों का हाल जाना।