Uttarkashi Tunnel Accident: फंसे कर्मचारियों को बचाने के लिए पहुंची ऑगर मशीन
एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क | 15 Nov 2023 08:49 PM (IST)

उत्तराखंड के उत्तरकाशी में यमुनोत्री नेशनल हाईवे पर सिलक्यारा-डंडालगांव सुरंग का एक हिस्सा रविवार को ढह गया था. सुरंग के अदंर अचानक हुए भूस्खलन के कारण 40 मजदूर उसमें फंस गए थे. फिलहाल जिन्हें बाहर निकालने का काम तेजी से किया जा रहा है. अब उनके रेस्क्यू में भारतीय वायुसेना भी शामिल हो गई है.