✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Uttarkashi Cloudburst: पहाड़ों का कहर, Kinnaur में पत्थर, Uttarkashi में तबाही, रेस्क्यू जारी

एबीपी न्यूज़ डेस्क  |  08 Aug 2025 07:58 AM (IST)
ABP News
हिमाचल प्रदेश के किन्नौर में एक बाइक सवार पर पहाड़ से पत्थर गिरे, जिससे वह मामूली रूप से घायल हुआ. उत्तराखंड के उत्तरकाशी में त्रासदी के दूसरे दिन भी रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है. धराली तक पहुँचने के रास्ते बंद हैं, जिससे गाड़ियाँ नहीं पहुँच पा रही हैं. सेना, NDRF, SDRF और मेडिकल टीमें हवाई मार्ग से मौके पर पहुँच रही हैं. धराली गाँव मलबे में दबा है, जहाँ कई फीट ऊँचा मलबा पूरे गाँव को अपनी चपेट में लिए हुए है. आपदा के वक्त जान बचाने की कोशिश कर रहे लोगों के मलबे के नीचे दबे होने की आशंका है. हर्षिल, भटवाड़ी, धराली और उत्तरकाशी के इलाकों में हालात सामान्य होने में हफ्तों लग सकते हैं. 1000 लोगों के इस गाँव में अब मौत का सन्नाटा पसरा है. रेस्क्यू टीमों ने अब तक करीब 300 लोगों की जान बचाई है, पर कई लोग अभी भी लापता हैं. जमीन के नीचे दबे लोगों को ढूंढने के लिए खोजी कुत्तों का भी इस्तेमाल किया गया. सेना के हेलीकॉप्टरों से लोगों को निकालकर राहत शिविरों में शिफ्ट किया जा रहा है. घायलों को ऋषिकेश के AIIMS और देहरादून के जिला अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है. एक व्यक्ति ने बताया, "हम उधर रेस्क्यू पे जा रहे थे, उधर एक दम पीछे से तूफान आ गया उसमें। एक दम इतना तूफ़ान आया, हम सब बह गए थे।" हर्षिल में सेना का कैंप भी तबाह हुआ है. धराली तक पहुँचने का रास्ता भूस्खलन के कारण बंद है, कई जगहों पर सड़कें गायब हो गई हैं और पुल बह गए हैं. अस्थाई रास्ते बनाने का काम जारी है.
  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • Uttarkashi Cloudburst: पहाड़ों का कहर, Kinnaur में पत्थर, Uttarkashi में तबाही, रेस्क्यू जारी

TRENDING VIDEOS

होटल नहीं, 'गैस चेंबर' में तड़पकर मरे 21 लोग!11 Hour ago

मालवीय नगर का खौफनाक सच!11 Hour ago

ऑनलाइन बुकिंग चालू, पर सिस्टम 'अंधा'!12 Hour ago

खिड़कियां सील, बंद इमरजेंसी एग्जिट! रूह कंपा देने वाली दास्तां!12 Hour ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.