Uniform Civil Code पर की उत्तराखंड सरकार की तैयारी पूरी, अक्टूबर के पहले हफ्ते में होगा लागू | ABP NEWS
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 10 Aug 2024 04:27 PM (IST)
Uttarakhand Latest News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पिछले 3 साल से लगातार यूसीसी को लेकर काम कर रहे हैं...प्रदेश में यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने के लिए समिति बनाई गई थी, जिसने ड्राफ्ट तैयार कर सरकार को दिया. सरकार ने कानूनी जामा पहनाने के लिए काम करना शुरू किया. अब उम्मीद जताई जा रही है कि उत्तराखंड में अक्टूबर तक यूनिफॉर्म सिविल कोर्ट लागू कर दिया जाएगा. खबर है की उत्तराखंड में UCC को लेकर पूरी तयारी हो गई है और अक्टूबर के पहले हफ्ते में लागू होगा. सीएम पुष्कर धामी ऑफिसर्स से मिल कर खुद मॉनिटर कर रहे है. सरकार के तरफ से पूरी तयारी हो चुकी है. यह भारत का पहला राज्य होगा जिसमें यूसीसी प्रॉपर तरीके से लागू होगा और उसका पालन किया जाएगा