✕
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो

Uttarakhand Cloudburst: चमोली में Cloudburst, Landslide का कहर, CM Dhami ने दिए निर्देश!

एबीपी न्यूज़ डेस्क  |  29 Aug 2025 11:42 AM (IST)
ABP News
देश में बाढ़ और बारिश का कहर लगातार जारी है। इस बीच उत्तराखंड में एक बार फिर बादल फटने और भूस्खलन की घटनाएं सामने आई हैं। उत्तराखंड के चमोली जिले की देवाल तहसील के मोपट्टा गांव के पास बादल फटने से भारी तबाही मची है। बादल फटने के बाद इतनी तेजी से मलबा आया कि लोगों को संभलने का मौका नहीं मिला। गांव में चारों ओर मलबा और तबाही का भयावह मंजर है। गांव के निवासी तारा सिंह और उनकी पत्नी लापता बताए जा रहे हैं, जबकि विक्रम सिंह और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बादल फटने से कई मकान और गौशालाएं मलबे में दब गई हैं, जिसमें करीब 15 से 20 मवेशियों के दबे होने की आशंका है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताया है और फौरन राहत और बचाव कार्य के निर्देश दिए हैं। वहीं, उत्तरकाशी में गंगोत्री हाईवे पर भटवाड़ी स्थित एक गांव के पास भयंकर लैंडस्लाइड हुआ है, जिससे पुल को नुकसान पहुंचा है और हाईवे कई जगह बंद हो गया है। न सिर्फ उत्तराखंड बल्कि हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर जैसे पहाड़ी राज्यों से भी इसी तरीके की खबरें लगातार आ रही हैं। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है।
  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • Uttarakhand Cloudburst: चमोली में Cloudburst, Landslide का कहर, CM Dhami ने दिए निर्देश!

TRENDING VIDEOS

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा4 Hour ago

Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)4 Hour ago

Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs4 Hour ago

Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल4 Hour ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.