Waqf कानून को लेकर J&k में हंगामा
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 08 Apr 2025 11:30 AM (IST)
जम्मू कश्मीर विधानसभा में वक्फ़ संशोधन कानून को लेकर जोरदार हंगामा हुआ। नेशनल कॉन्फ्रेंस और पीडीपी के विधायकों ने कानून पर चर्चा की मांग की, जिसे विधानसभा अध्यक्ष ने खारिज कर दिया। विरोध के दौरान विधायकों के बीच धक्का-मुक्की हुई और कागज फाड़े गए। सज्जाद लोन ने नेशनल कॉन्फ्रेंस पर केंद्र सरकार से मिलीभगत का आरोप लगाया। बढ़ते हंगामे के कारण विधानसभा की कार्यवाही 30 मिनट के लिए स्थगित कर दी गई।