यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत, पीएम मोदी ने की उच्चस्तरीय बैठक, नागरिकों की वापसी पर हुई चर्चा
ABP News Bureau | 01 Mar 2022 08:12 PM (IST)

यूक्रेन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार शाम को एक हाई लेवल मीटिंग की अध्यक्षता की. यूक्रेन और रूस के बीच जंग का आज छठा दिन है. यूक्रेन में हज़ारों भारतीय फंसे हैं, जिन्हें निकालने की कोशिशें लगातार जारी हैं. पीएम मोदी इससे पहले भी यूक्रेन को लेकर चार बैठकें कर चुके हैं. बैठक में नागरिको की वापसी पर चर्चा हुई.