UP Politics : सपा की मांग पर गिरिराज सिंह का बयान, 'धर्म के नाम पर वोट जिहाद ना करें' | Breaking
कल यानी 20 नवंबर को उत्तर प्रदेश में विधानसभा की 9 सीटों पर उपचुनाव होंगे। लेकिन चुनाव से ठीक एक दिन पहले मतदान में पहचान दिखाने को लेकर घमासान मच गया है। समाजवादी पार्टी (SP) ने चुनाव आयोग को एक चिट्ठी लिखकर मांग की है कि मतदान के दौरान मतदाताओं के वोटर कार्ड की पुलिस द्वारा जांच न की जाए। इसके साथ ही, सपा ने विशेष रूप से मुस्लिम महिलाओं से बुर्का हटाकर जांच न करने की अपील की है। पार्टी का कहना है कि इससे महिलाओं की निजता का उल्लंघन हो सकता है और वे मतदान से कतराती हैं। सपा ने अपनी चिट्ठी में लोकसभा चुनाव 2024 का हवाला देते हुए इस मुद्दे को उठाया है और चुनावी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने की मांग की है।


























