UP News: Ayodhya दुष्कर्म मामले से जुड़ी बहुत बड़ी खबर, BJP डेलीगेशन ने हाईकमान को सौंपी रिपोर्ट | ABP NEWS
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 05 Aug 2024 11:53 AM (IST)
उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता के परिजनों से बीजेपी के एक तीन सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को मुलाकात की. उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली मुआवजा राशि को पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 25 लाख रुपये करने का आग्रह किया. बीजेपी प्रतिनिधिमंडल ने इस घटना के संबंध में परिवार से विस्तृत जानकारी भी जुटाई. अब इस विस्तृत जानकारी के आधार पर तैयार की गई रिपोर्ट शीर्ष संगठन को सौंप दी गई है. फैक्ट फाइंडिंग रिपोर्ट लगभग 4 पन्नों की है और इसमें कुछ अहम बातें भी डेलिगेशन ने लिखी हैं. खास तौर पर समाजवादी पार्टी पर सीधा हमला बोला गया है. देखिए पूरी अपडेट एबीपी न्यूज पर.