UP Election : AIMIM का प्रण यूपी में 2027 के चुनाव में बनेगी बुर्के वाली सीएम ! । Yogi Adityanath
यूपी में अगले साल चुनाव होने हैं ...लेकिन उससे पहले आरोपों और दावों की जंग तेज हो गई है...ओवैसी की पार्टी की ओर से छोड़े गए मुस्लिम मुख्यमंत्री के शगूफे से राजनीति में हलचल तेज हो गई है...ऐसा नहीं है कि भारत के किसी राज्य में कभी कोई मुस्लिम मुख्यमंत्री न बना हो। राजस्थान, मणिपुर, बिहार, असम के सीएम मुस्लिम रहे हैं...लेकिन बड़ी खबर ये है कि यूपी AIMIM के अध्यक्ष शौकत अली ने दावा किया है कि एक दिन यूपी की मुख्यमंत्री बुर्के या हिजाब वाली महिला बनेगी.. इसके लिए उन्होंने महाराष्ट्र की उदाहरण दिया कि वहां महाराष्ट्र में बुर्के वाली पार्षद बनी है.. शौकत अली ने आगे कहा कि जब 11 प्रतिशत वाली दलित महिला को प्रदेश ने 4 बार मुख्यमंत्री बनाया, तो हम तो 20 फीसदी हैं उत्तर प्रदेश में, आज नहीं तो कल हमारे कौम की एक बेटी उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री बनेगी।




























