UP Election 2022: क्या NDA गठबंधन एकजुट है? सीटों के बंटवारे का पेंच कब सुलझेगा?
ABP News Bureau | 20 Jan 2022 10:32 AM (IST)

कल दिल्ली में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में सहयोगियों यानी अपना दल और निषाद पार्टी के साथ बैठक की. प्रेस कॉन्फ्रेंस में सब एक साथ बैठकर एकजुटता का संदेश दिया, लेकिन इतने मंथन के बावजूद सीटों के बंटवारा का फॉर्मूला नहीं निकल पाया.