UP में CM Yogi का रोहिंग्याओं पर बड़ा बयान कहा, सुरक्षा पहली प्राथमिकता । Breaking News
एबीपी न्यूज़ डेस्क | 08 Dec 2025 09:08 AM (IST)

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद रोहिंग्या की घुसपैठ को लेकर पुलिस और खुफिया विभाग अलर्ट हो गया है। चप्पे-चप्पे पर चौकसी बरती जा रही है। शहर के बॉर्डर पर भी आने-जाने वाले संदिग्ध लोगों पर पैनी नजर रखी जा रही है।इसके अलावा जनसेवा केंद्रों से भी डाटा जुटाया जा रहा है। कितने लोगों के कार्ड बनाए गए? क्योंकि पहले भी फर्जी तरीके से बांग्लादेशी रोहिंग्यां के कार्ड बनाने के मामले में जनसेवा केंद्रों पर एनआईए और एटीएस की संयुक्त टीम छापामारी कर कई आरोपितों को पकड़ चुकी है।