Ukraine Russia War पर nuclear radiation का खतरा, अब परमाणु संयत्रों पर हो रहे हमले
ABP News Bureau | 05 Mar 2022 09:44 AM (IST)

रूस और यूक्रेन के बीच आज वॉर का नौवां दिन है. जैसे जैसे दिन बढ़ रहे हैं, वैसे वैसे यूक्रेन की स्थिति भी अब भयंकर हो चली है. रूसी सेना से यूक्रेन के एनेर्होदर शहर में हमले तेज कर दिए हैं और इसी के साथ रूसी सेना ने यूरोप के सबसे बड़े परमाणु ऊर्जा प्लांट को भी कब्जे में ले लिया और वहां बमबारी की, जिसके बाद प्लांट के हिस्से में भीषण आग लग गई. बड़ी बात यह है कि इस प्लांट में आग लगने के बाद वहां से विकिरण यानी रेडिएशन फैलने का खतरा पैदा हो गया है.