Uday Bhanu Arrest:उदय भानु की गिरफ्तारी पर संग्राम, Rahul Gandhi बोले 'मेरे बब्बर शेर' | Congress
भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु की गिरफ्तारी के बाद दिल्ली की राजनीति में उबाल आ गया है। एआई समिट (AI Summit) के दौरान हुए हंगामे के मामले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने अब जांच की कमान संभाल ली है। कोर्ट ने उदय भानु को 4 दिन की पुलिस रिमांड में भेज दिया है, जहाँ पुलिस इस 'बड़ी साजिश' के पीछे के मास्टरमाइंड और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की छवि खराब करने के इरादों की पड़ताल करेगी। पुलिस का दावा है कि यह महज एक विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि सुरक्षा और सत्ता के लिए एक बड़ा खतरा था। दूसरी ओर, कांग्रेस ने इस कार्रवाई को 'तानाशाही' करार दिया है। पार्टी नेत्री अलका लांबा ने सरकार को घेरते हुए कहा कि जिस देश में पुलवामा जैसे हमलों के मास्टरमाइंड का पता नहीं चला, वहां पुलिस एक टीशर्ट प्रिंट कराने वाले को आतंकी की तरह पेश कर रही है। वहीं, बीजेपी नेता इसे राहुल गांधी के इशारे पर की गई अराजकता बता रहे हैं। फिलहाल, उदय भानु को तिलक मार्ग थाने से क्राइम ब्रांच के चाणक्यपुरी स्थित दफ्तर ले जाया गया है, जहाँ दस्तावेजों और सबूतों के आधार पर उनसे गहन पूछताछ की जा रही है।




























