Turkiye में हर तरफ मची चीख पुकार, मीलों तक छूटे तबाही के निशान: Turkiye Earthquake
ABP News Bureau | 07 Feb 2023 11:15 PM (IST)

तुर्किए और सीरिया में सोमवार (6 फरवरी) को आए विनाशकारी भूकंप के बाद मलबे के नीचे से बचे लोगों को निकालने के लिए आपदा-राहत बचावकर्मी ठंड, अंधेरे और आफ्टरशॉक्स का सामना कर रहे हैं. भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर अब तक 5,000 से अधिक हो चुकी है. मलबे से कई बचे हुए लोगों को निकाला जा रहा है, ऐसे में नुकसान और तबाही के बीच कई वीडियो सामने आए हैं.