Turkiye-Syria Earthquake: भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा बढ़कर 29 हजार के पार पहुंचा
ABP News Bureau | 12 Feb 2023 10:35 AM (IST)

तुर्किए और सीरिया में भूकंप से आई भयंकर तबाही के बाद दुनिया भर से मदद के हाथ उठ रहे हैं. इस बीच जर्मनी ने तुर्किए और सीरिया में भूकंप प्रभावित पीड़ितों को उनके परिवार के साथ 3 महीने का वीजा देने का एलान किया है. जर्मन गृह मंत्री नैंसनी फेजर ने शनिवार (11 फरवरी) को ये जानकारी दी.