Top News: Rahul Gandhi ने दी Team India को बधाई | T20 World Cup Final | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 30 Jun 2024 04:41 PM (IST)
भारत ने सांसें रोक देने वाले टी-20 वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को 7 रन से हराकर दूसरी बार टी20 वर्ल्ड कप जीत लिया है. डेथ ओवरों में दमदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने दक्षिण अफ्रीका को जीत की दहलीज से वापस भेज दिया. भारत की इस जीत पर देश के कई नेताओं ने बधाई दी है. कांग्रेस ने एक्स पर पोस्ट कर टीम इंडिया को जीत की बधाई दी. कांग्रेस ने लिखा, "भारतीय क्रिकेट टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को हराकर T20 वर्ल्डकप जीत लिया है. पूरे देश को टीम इंडिया पर नाज़ है. हर खिलाड़ी ने देश को गौरवान्वित किया है