Top News | पेरिस ओलंपिक में Manu Bhaker ने जीता ब्रॉन्ज मेडल | Paris Olympic 2024 | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 28 Jul 2024 08:16 PM (IST)
भारतीय शूटर मनु भाकर ने इतिहास रच दिया है. उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल जीता है. मनु भाकर ने 10 मीटर एयर पिस्टल वीमेंस के फाइनल में शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज अपने नाम किया. मनु भारत के लिए ओलंपिक में मेडल जीतने वाली पहली महिला शूटर हैं. पेरिस ओलिंपिक में इंडियन शूटर मनु भाकर ने वुमेन्स 10 मीटर एयर पिस्टल प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता है. वहीं मनु भाकर के मेडल जीतने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी ने इंडियन शूटर मनु भाकर को बधाई दी है. सीएम योगी ने कहा कि उनकी यह जीत असंख्य युवाओं के लिए प्रेरणा है.