Top News: इस घंटे की बड़ी खबरें| Pappu Yadav | Bangladesh | UGC | SIR | Delhi Protest | Trump Tariff
आज पीएम मोदी का असम दौरा...हाइवे पर आपात लैंडिंग सुविधा का करेंगे उद्घाटन..डिब्रूगढ़ में एयर शो में होंगे शामिल...लड़ाकू विमान राफेल और सुखोई का होगा विशेष एरियल शो...गुवाहाटी में 5 हजार 450 करोड़ की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात... बदल गया प्रधानमंत्री कार्यालय का पता...पीएम मोदी ने सेवा तीर्थ और कर्तव्य भवन का किया उद्घाटन...कहा, ये भवन याद दिलाएगा कि शासन का अर्थ सेवा है... बांग्लादेश में BNP की प्रचंड जीत पर पीएम मोदी ने तारिक रहमान को दी फोन पर बधाई....कहा..भारत लोकतांत्रिक, प्रगतिशील और समावेशी बांग्लादेश के प्रति अपना समर्थन रखेगा जारी...ढाका में तारिक की प्रधानमंत्री पद पर आज हो सकती है ताजपोशी भारत-अमेरिका डील को लेकर जारी घमासान के बीच किसानों से मिले राहुल गांधी...समझौते को बताया किसान विरोधी ...वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल का पलटवार...कहा-राहुल गांधी कर रहे हैं गुमराह... अमित शाह का आज पुदुचेरी दौरा...विधानसभा चुनाव को लेकर बूथ विजय अभियान की करेंगे शुरुआत...BJP पदाधिकारियों के साथ करेंगे बैठक...एक जनसभा को भी करेंगे संबोधित... यूपी के सीएम योगी का स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर निशाना...कहा, हर व्यक्ति शंकराचार्य नहीं लिख सकता...सबको करना होगा मर्यादा का पालन...अखिलेश का तंज, हर कोई योगी नहीं लिख सकता... विधानसभा चुनाव से पहले चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल में की अहम नियुक्ति...रिटायर्ड IPS अधिकारी एन के मिश्रा विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त...SIR प्रक्रिया की करेंगे समीक्षा... जमानत मिलने के बाद जेल से रिहा हुए पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव...कहा, मुझे मरवाने की रची गई साजिश... अस्पताल के सुपरिंटेंडेंट के जरिए भी हुई जान लेने की कोशिश...


























