Top 100 News: Paris Olympics 2024 में आज Lakshya Sen खेलेंगे सेमीफाइनल, मैच पर पूरे देश की निगाहें
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 04 Aug 2024 10:04 AM (IST)
Olympics 2024 Lakshya Sen Vs Viktor Axelsen Head To Head: पेरिस ओलंपिक 2024 में भारतीय फैंस और एथलीट्स के लिए आज का दिन बेहद खास है. आज बैडमिंटन का सेमीफाइनल मुकाबला है, जिसमें पहली बार कोई भारतीय पुरुष शटलर क्वालिफाई करने में सफल रहा है. यह मुकाबला डेनमार्क के शटलर से होने वाला है. यहां हम बात कर रहे हैं लक्ष्य सेन और विक्टर एक्सेलसन (Lakshya Sen vs Viktor Axelsen) के बीच ओलंपिक 2024 बैडमिंटन सेमीफाइनल मुकाबले की. दुनिया के नंबर 2 खिलाड़ी से है लक्ष्य सेन का मुकाबला पेरिस ओलंपिक्स में भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन इतिहास रच कर सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे. उन्होंने भारत को पदक के करीब पहुंचा दिया है. लेकिन अब उनकी राह में दुनिया के नंबर 2 खिलाड़ी और टोक्यो ओलंपिक के चैंपियन विक्टर एक्सेलसन खड़े हैं.