Tomato Price Hike: टमाटर के दाम में नया उछाल, बर्गर से गायब हुआ टमाटर
ABP News Bureau | 08 Jul 2023 07:46 AM (IST)

Tomato Price Hike: भारत के कई राज्यों में टमाटर की कीमत 100 रुपये प्रति किलोग्राम के पार पहुंच गई है. हालांकि, हर राज्य में टमाटर की कीमत अलग-अलग है. कहीं यह 100 रुपये प्रति किलोग्राम है, कहीं इससे ज्यादा तो कहीं कम... आज हम आपको राजधानी दिल्ली के नजरिए से उन चीजों की कीमतें दिखाने की कोशिश कर रहे हैं, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी में काफी महंगी लगती हैं, लेकिन टमाटर की बढ़ी कीमतों के चलते, इसके सामने आपको सस्ती लगेंगी. आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही चीजों के बारे में...