चुनाव रिजल्ट 2026
(Source: ECI/ABP News)
देशभर को टमाटर सप्लाई करने वाले कर्नाटक के कोलार में भी टमाटर महंगा, जानिए क्या है वजह
ABP News Bureau | 27 Nov 2021 12:07 AM (IST)
उत्तर भारत में टमाटर के दाम में अचानक उछाल आ गया है. टमाटर का दाम सबसे चौंकाने वाला है. हाल ही के दिनों में टमाटर 10 से 15 रुपये तक बिक रहा था. वह अब 80 से 100 और कुछ राज्यों में तो 120 के पर पहुंच गया है. देसी टमाटर 60 से 70 रुपये किलो बिक रहा है. कर्नाटक का कोलार भी टमाटर के लिए जाना जाता है और देश भर में अधिकतर टमाटर कोलार से ही जाते हैं. या ये कहे कि नासिक और कोलार तो ऐसे हब है जो देश में टमाटर की जरूरत को पूरा करते हैं. ऐसे में क्या कारण है कि सोने की खान के लिए मशहूर कोलार ने इन दिनों टमाटर सोने के भाव बिक रहा है?