आज की बड़ी खबरें विस्तार से

एबीपी न्यूज वेब डेस्क  |  02 Jan 2025 11:53 PM (IST)
ABP News

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को महागठबंधन में आने के लिए खुला ऑफर दिया और इसको लेकर अब जमकर बयानबाजी हो रही है. लगातार एनडीए और महागठबंधन के नेताओं की ओर से प्रतिक्रिया आ रही है. सबके अपने-अपने तर्क हैं. कयासों का दौर लगातार जारी है. इस बीच जेडीयू नेता और पार्टी के प्रवक्ता अभिषेक झा ने बड़ा बयान दिया है. वे एबीपी न्यूज़ से गुरुवार (02 जनवरी) बात कर रहे थे. अभिषेक झा के बयान से मायने समझिए. वर्तमान परिस्थिति में एनडीए में सब ठीक: जेडीयू अभिषेक झा ने लालू यादव के ऑफर वाले बयान पर कहा कि कहने को तो राजनीति में कोई भी स्थायी दोस्त या दुश्मन नहीं होता है. यह कहावत असल राजनीतिक जीवन में चरितार्थ होता है. समय-समय पर परिस्थितियों के हिसाब से फैसले लिए गए हैं. वैसे वर्तमान परिस्थिति में एनडीए में सब ठीक है. नीतीश सोना हैं. अभिषेक झा ने कहा कि हर राजनीतिक दल नीतीश कुमार से गठबंधन करना चाहता है. नीतीश कुमार से जुड़कर आरजेडी अपना सम्मान बढ़ाना चाहती है. लालू यादव ने अपनी भाषा शैली से इसी बात को प्रकट किया है कि वह लोग भी चाहते हैं कि नीतीश कुमार का साथ मिले. नीतीश कुमार सबके हैं. हम किसके बयान पर विश्वास करें या तवज्जो दें लालू या तेजस्वी? आरजेडी की नैया बिना नीतीश के पार नहीं हो सकती है यह आरजेडी अच्छे से समझ रही है, लेकिन अब भी राजनीतिक रूप से हम लोग एनडीए में हैं.

  • हिंदी न्यूज़
  • वीडियो
  • न्यूज़
  • आज की बड़ी खबरें विस्तार से

TRENDING VIDEOS

YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs12 Hour ago

Bollywood News: लॉस एंजिल्स के रेड कारपेट पर छाया 'रामायण' की स्टार कास्ट का रॉयल लुक (28.10.26)12 Hour ago

चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा !1 Day ago

काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU1 Day ago

About us | Advertisement| Privacy policy
© Copyright@2026.ABP Network Private Limited. All rights reserved.
  • होम
  • इंडिया
  • विश्व
  • उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड
  • बिहार
  • दिल्ली NCR
  • महाराष्ट्र
  • राजस्थान
  • मध्य प्रदेश
  • हरियाणा
  • पंजाब
  • झारखंड
  • गुजरात
  • छत्तीसगढ़
  • हिमाचल प्रदेश
  • जम्मू और कश्मीर
  • बॉलीवुड
  • ओटीटी
  • टेलीविजन
  • तमिल सिनेमा
  • भोजपुरी सिनेमा
  • मूवी रिव्यू
  • रीजनल सिनेमा
  • क्रिकेट
  • आईपीएल
  • कबड्डी
  • हॉकी
  • WWE
  • ओलिंपिक
  • धर्म
  • राशिफल
  • अंक ज्योतिष
  • वास्तु शास्त्र
  • ग्रह गोचर
  • एस्ट्रो स्पेशल
  • बिजनेस
  • हेल्थ
  • रिलेशनशिप
  • ट्रैवल
  • फ़ूड
  • पैरेंटिंग
  • फैशन
  • होम टिप्स
  • GK
  • टेक
  • ट्रेंडिंग
  • शिक्षा
  • ऑटो