Ram Mandir Pran Pratishtha अनुष्ठान का आज तीसरा दिन, जानें क्या-क्या होगा? | Ayodhya News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 18 Jan 2024 08:26 AM (IST)

Ramlala Pran Pratishtha: अयोध्या में बन रहे भगवान राम के भव्य मंदिर के उद्घाटन का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. 22 जनवरी को पीएम मोदी की उपस्थिति में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा. जिसको लेकर जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं.
अयोध्या में चल रहे प्राण प्रतिष्ठा अनुष्ठान का आज तीसरा दिन है. आज अनुष्ठान के तहत 24 पूजन प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा. आज रामलला की प्रतिमा को गर्भगृह में स्थापित किया जाएगा. कल क्रेन की मदद के रामलला की प्रतिमा को मंदिर में लाया गया.