ED की टीम पर टीएमसी समर्थकों का हमला... कोलकाता से दिल्ली तक मचा सियासी बवाल
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 05 Jan 2024 08:11 PM (IST)
लोकसभा चुनाव का काउंटडाउन शुरू होने वाला है और चुनाव से पहले बंगाल में एक बार फिर हिंसक सियासत की शुरुआत हो गई है.. ईडी की टीम पर टीएमसी नेता के समर्थकों ने हमला किया तो कोलकाता से दिल्ली तक सियासी बवाल मच गया... बीजेपी ने मोर्चा खोल दिया और कानून व्यवस्था का मुद्दा बताकर मुख्यमंत्री से इस्तीफे की मांग कर दी.. जबकि टीएमसी एजेंसियों का नाम लेकर बीजेपी और केंद्र सरकार को घेर रही है...