Kedarnath Kapat Opens: खत्म हुआ इंतजार...आज खुल रहे प्रभु के द्वार | प्रथम द्वार | ABP News
एबीपी न्यूज वेब डेस्क | 10 May 2024 10:31 AM (IST)
Kedarnath Kapat Opens: उत्तराखंड के स्थित केदारनाथ के कपाट शीतकाल के दौरान छह माह बंद रहने के बाद शुक्रवार को अक्षय तृतीया के पर्व पर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. बारह ज्योतिर्लिंगों में से एक श्री केदारनाथ धाम के कपाट पूरे विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भक्तों के 'हर-हर महादेव' के उद्घोष के साथ खुले. मंदिर के कपाट खुलने के समय मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी पत्नी गीता धामी के साथ बाबा केदारनाथ के दर्शन के लिए मौजूद रहे. इसके साथ ही इस साल की चारधाम यात्रा का आरंभ हो गया. गुरुवार को ही बाबा की डोली केदारनाथ पहुंची थीं. केदारनाथ के कपाट सुबह सात बजे खुले वहीं यमुनोत्री के कपाट 10.29 पर और गंगोत्री के कपाट दोपहर बाद 12 बजकर 20 मिनट पर खुलेंगे.