I-PAC पर ED Raid की आज Kolkata High Court में होगी LIVE सुनवाई । Mamata Banerjee । TMC । Bengal News

पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले ईडी की कार्रवाई पर तनाव है...उधर कलकत्ता हाइकोर्ट IPAC रेड मामले पर आज सुनवाई करेगा । 9 जनवरी को ED ने मामले में दखल देने के लिए कलकत्ता हाइकोर्ट का रुख किया था । लेकिन कोर्ट रूम में हंगामे के कारण सुनवाई नहीं हो सकी थी । इसके बाद हाईकोर्ट ने मामले की सुनवाई 14 जनवरी के लिए टाल दी थी । आज दोनों पक्षों की याचिका पर हाईकोर्ट में दोपहर 2.30 बजे सुनवाई होगी...आपको बता दें कि कोलकाता में पॉलिटिकल कंसल्टेंट फर्म IPAC के ऑफिस पर 8 जनवरी को ED ने रेड के थी । रेड के दौरान बंगाल CM ममता बनर्जी भी उसी जगह पहुंचीं थीं। ED ने ममता पर आरोप लगाया था कि वो कोयला तस्करी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में छापेमारी के दौरान रुकावट पैदा की । वे प्रतीक जैन के घर में जबरन घुसीं और अपने साथ कई डाक्यूमेंट्स और इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस ले गईं ।